10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्य'मैं खिलाड़ी हूं, उसी भावना के साथ विधानसभा आई हूं...', पहली बार...

‘मैं खिलाड़ी हूं, उसी भावना के साथ विधानसभा आई हूं…’, पहली बार विधानसभा पहुंचकर बोलीं विनेश फोगाट

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनी विनेश फोगाट शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा पहुंची. इस दौरान उन्होंने लोगों की लड़ाई को अगले पांच साल तक जारी रखने समेत कई मुद्दों पर बात की.विनेश फोगाट ने कहा कि अभी मैंने शपथ नहीं ली है. शपथ लेने के बाद आधिकारिक तौर पर मैं विधायक बन जाऊंगी. ये जिम्मेदारी मुझे लोगों ने दी है. मैंने पहले भी कहा था कि जब विधानसभा में पहला कदम रखूंगी, तभी से मेरी लड़ाई शुरू हो जाएगी. ये लोगों की लड़ाई है और मैं लोगों की इस लड़ाई को अगले पांच साल तक जारी रखूंगी.

विनेश ने कहा कि मैं खिलाड़ी हूं और खिलाड़ी ही रहना चाहती हूं. खिलाड़ियों की जो भावना होती है, मैं उसी भावना के साथ विधानसभा आई हूं. बता दें कि विनेश फोगाट ने कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें जुलाना सीट से 65,080 वोट मिले थे. वहीं उनके निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी योगेश कुमार को 59,065 वोट मिले थे, इस तरह व‍िनेश को 6015 वोटों से जीत मिली थी.

साक्षी मलिक और विनेश में जुबानी दंगल जारी
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने हाल ही में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने के विनेश और बजरंग के फैसले से पहलवानों के आंदोलन की छवि को नुकसान पहुंचा.इस पर जवाब देते हुए विनेश ने कहा था, ये उनकी निजी राय है, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. जब तक मैं कमजोर नहीं हूं, लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती. जब तक साक्षी, विनेश और बजरंग जिंदा है, यह लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती.

पहली बार में ही चुनाव जीतीं
पहलवान विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से अपनी सियासी पारी की शुरुआत की. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विनेश ने जुलाना सीट से बीजेपी के योगेश बैरागी को 6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था.

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...