7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्ययोगी के साथ स्विमिंग किए, बचपन में खेले, मेरे नेता उनके गुरु...

योगी के साथ स्विमिंग किए, बचपन में खेले, मेरे नेता उनके गुरु थे… बृजभूषण सिंह ने कर दी सीधी बात

Published on

गोंडा

कैसरगंज लोकसभा सीट से निवर्तमान बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर योगी आदित्‍यनाथ से अपने रिश्‍तों को लेकर खुलकर बात की है। उन्‍होंने कहा है- ‘हम योगी को नेता कहते नहीं, आप लोग कहलवाते हैं। योगी आदित्‍यनाथ जी मुख्‍यमंत्री हैं हमारे। उनके गुरु जी जितना आदित्‍यनाथ जी को मानते थे उससे कम मुझे नहीं मानते थे। मैं आदित्‍यनाथ जी से उम्र में बड़ा हूं। हम दोनों बचपन के दोस्‍त हैं। वो महाराज जी के घोषित शिष्‍य हैं, मैं अघोषित शिष्‍य हूं। हम दोनों लोग बचपन में एक साथ स्विमिंग किए हैं। एक्‍सरसाइज किए हैं। वो हमारे मित्र हो सकते हैं, मुख्‍यमंत्री हैं। उनके गुरु जी हमारे नेता थे।’

मीडिया समूह ‘हिंदुस्‍तान’ से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने योगी सरकार की बुलडोजर नीति पर भी अपनी बात स्‍पष्‍ट की। उन्‍होंने कहा- ‘इसका मैंने किसी संदर्भ में कहा था कि विरोधी हूं। जैसे कोई अफसर किसी से नाराज हो जाता है तो कहता है कि तुम्‍हारा घर बुलडोजर से गिरा दूंगा। जैसे हमारा गोंडा शहर नजूल पर बसा हुआ है। आगरा शहर नजूल पर बसा हुआ है। अब जाकर जरा अधिकारियों से पूछिए कि गोंडा शहर के चौराहे पर क्‍यों बुलडोजर चलवा दिए। जब नजूल की जमीन है तो लोगों ने पट्टेदारों से बैनामा करवाया होगा। 15 सालों से इसका नवीनीकरण नहीं हो रहा है तो सब अवैध हो गया। जब सब अवैध हो गया तो गिरवा दीजिए। ऐसे लोगों को मौका दीजिए कि वे कोर्ट जाएं। पर ऐसा नहीं हो रहा। बुलडोजर नीति का दुरुपयोग हो रहा है।’

‘नरेंद्र मोदी हमारे नेता, योगी तो मुख्‍यमंत्री हैं’
गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और बृजभूषण शरण सिंह के रिश्‍तों को लेकर अक्‍सर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पहले एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कहा था कि उनके नेता नरेंद्र मोदी हैं। योगी तो मुख्‍यमंत्री हैं। इस बार बीजेपी ने बृजभूषण की जगह उनके छोटे बेटे प्रतीक भूषण को कैसरगंज से टिकट दिया है। इस पर बृजभूषण का कहना है कि एक पिता के लिए इससे बढ़कर क्‍या हो सकता है कि अपनी विरासत अपने लड़के को सौंप दे। उस विरासत पर लड़का बैठ जाए, मेरे लिए प्रसन्‍नता का व‍िषय है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this