8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यIAS टीना डाबी ने सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5...

IAS टीना डाबी ने सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5 बार झुकाया सिर, BJP नेता बोले- अच्छा काम कर रही हो

Published on

बाड़मेर,

राजस्थान के बाड़मेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ लोग आईएएस टीना डाबी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.दरअसल जब बीजेपी नेता सतीश पूनिया अपने जन्मदिन के मौके पर बाड़मेर पहुंचे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में तारीफ करते हुए बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी से कहा, ‘दादागिरी करके सफाई करवा रहे हो, बाड़मेर भी इंदौर जैसा हो जाएगा.’

इस दौरान जो वीडियो सामने आया है उसमें IAS टीना डाबी ने सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5 बार सिर झुकाया है. इस पर बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने उनसे कहा कि आप अच्छा काम कर रही हो.

दो धड़ों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कुछ लोग टीना डाबी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं.ज्यादातर लोगों ने टीना डाबी के इस वीडियो और उनके काम को शानदार बताया है जबकि एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो की आलोचना करते हुए लिखा, ‘किसी पॉलिटिशियन के आगे यूं एक IAS का झुकना शोभा नहीं देता है.

वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा ‘अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच ऐसा माहौल हो तो विकास अच्छा होता है.’बता दें कि सतीश पूनिया राजस्थान में बीजेपी के बड़े नेता हैं और वो प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मौजूदा वक्त में वो हरियाणा के प्रभारी है जहां बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है.

अपने जन्मदिन के मौके पर सतीश पूनिया सरकारी अस्पताल में नवजात कन्याओं का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने का संकल्प लिया, टीना डाबी के साथ उनकी मुलाकात इसी दौरान हुई जिस पर उन्होंने उनके काम की तारीफ की.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...