5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्य'अगर पार्टी कहेगी तो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा' चिराग पासवान ने कर...

‘अगर पार्टी कहेगी तो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा’ चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान

Published on

पटना

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति में एक बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि अगर पार्टी तय करती है, तो वह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पार्टी और गठबंधन को इससे लाभ होता हो। चिराग पासवान ने कहा, ‘मेरा राजनीति में आने का कारण सिर्फ बिहार रहा है। मैं दिल्ली में पला-बढ़ा, मुंबई में काम किया, लेकिन जब देखा कि बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तब यह सोच कर राजनीति में आया कि एक ऐसा बिहार बनाना है जहां लोगों को पलायन न करना पड़े।’उन्होंने यह भी बताया कि यह सोच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी रही है, और इस दिशा में दोनों की सोच मिलती है।

तीन बार सांसद, अब पूरा ध्यान बिहार पर
चिराग पासवान ने बताया कि वह लगातार तीन बार—2014, 2019 और 2024 में सांसद बने हैं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि दिल्ली में रहकर वह अपने राज्य के लिए उस स्तर पर काम नहीं कर पा रहे हैं, जैसी उनकी मूल सोच रही है। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे पूरी तरह से बिहार में रहना होगा, पूरा बिहारी बनकर रहना होगा।’

क्या चिराग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?
इस सवाल पर चिराग ने साफ किया कि यह फैसला पार्टी के व्यापक मंथन और सर्वे के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सर्वे और आंकड़े यह बताते हैं कि उनके चुनाव लड़ने से पार्टी और गठबंधन को लाभ होगा, तो वह निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि पार्टी का नेता जब खुद मैदान में उतरता है तो कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बढ़ता है, और इससे चुनावी परिणाम भी प्रभावित होते हैं।

व्यक्तिगत रूप से भी चुनाव लड़ने को तैयार
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निजी तौर पर इस बार चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, तो चिराग ने कहा, ‘अगर पार्टी कहती है, तो मैं कल ही बिहार जाकर पूरी तरह से लग जाऊंगा। मेरा समर्पण पूरी तरह से बिहार के लिए है। अगर पार्टी की राय होगी कि इससे फायदा होगा, तो मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। लेकिन 2025 का चुनाव लडूंगा या 2030 का, ये पार्टी तय करेगी।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...