16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यसीट बेल्ट नहीं लगाई, हेलमेट नहीं पहना तो कार्यालय में नो एंट्री,...

सीट बेल्ट नहीं लगाई, हेलमेट नहीं पहना तो कार्यालय में नो एंट्री, यूपी के मुख्य सचिव का आदेश जानिए

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए सीट बेल्ट और हेलमेट न पहनने वाले सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि फोन पर बात करने वाले चालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

सरकार की ओर से जारी नए आदेश के तहत अब बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव ने आदेश का अनुपालन कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

सरकार की ओर से ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए कुछ समय पहले एक आदेश जारी किया था। इसके तहत सभी जिलों के प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया था कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालकों को ईंधन न दिया जाए। अब इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों पर भी सख्ती की गई है।

आदेश के प्रमुख बिंदु:
बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के आने वाले सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग के मामले में तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।
जिला प्रशासन और पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करवाएं।

पहले भी जारी हुआ था आदेश
राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में पहले भी प्रशासन ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पेट्रोल न देने का आदेश जारी किया था। हालांकि, कुछ समय तक इस आदेश का पालन हुआ, लेकिन बाद में ढील दी जाने लगी। अब सरकार के इस नए फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि यातायात नियमों को अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

यूपी सरकार का यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्य सचिव के आदेश को जिलों में प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this