6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यअभिव्यक्ति की आजादी में कुछ भी बोलोगे तो कार्रवाई होगी, रणवीर अल्लाहबादिया...

अभिव्यक्ति की आजादी में कुछ भी बोलोगे तो कार्रवाई होगी, रणवीर अल्लाहबादिया की ‘गंदी टिप्पणी’ पर फडणवीस का कड़ा रुख

Published on

मुंबई:

रणवीर अल्लाहबादिया के द्वारा पेरेंट्स को लेकर की गई टिप्पणी के मामले के तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि कि अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब ये कतई नहीं है की कुछ भी बोलोगे उसके दायरे है। हमारे समाज में, हमने कुछ नियम बनाए हैं। अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है। दरअसल रणवीर ने कंटेस्टेंट से पूछा था, ‘क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे, इनमें से कोई एक चुनो।’

समय रैना के शो में टिप्पणी
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent पहुंचे थे। हाल ही में शो का नया एपिसोड आया था, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा भी मौजूद थे। इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर ऐसा वल्गर कमेंट किया कि लोग भड़क गए, लेकिन इस बार वो कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। इस शो के खिलाफ हिंदू आईटी सेल नाम की संस्था ने शिकायत की है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कार्रवाई की बात कही है।

रणवीर अल्लाहबादिया पर दर्ज हुआ केस
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर दिए गए बयान पर उठे विवाद पर एडवोकेट आशीष राय ने कहा कि इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के कुछ वायरल वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है। इसमें अश्लील भाषा वाले कई वीडियो हैं, जो किसी भी आम व्यक्ति को असहज कर सकते हैं। उनहोंने बताया कि दो दिन पहले, ऐसे वीडियो सामने आए जो अश्लील और अश्लील हैं। वे जो वीडियो बना रहे हैं, वे लोकप्रिय हैं… ऐसा लगता है कि इसके पीछे की मंशा अधिक पैसा कमाना है। हमने एनसीडब्ल्यू और महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्षों को भी लिखित शिकायत दी है। ”

अल्लाहबादिया ने मांगी माफी
रणवीर अल्लाहबादिया ने मामले के तूल पकड़ने के बाद माफी मांगी है। रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा है शो के लाेग इस वीडियो के संवेदनशील हिस्से हटाने की अपील की है। अल्लाहबादिया ने कहा है कि मैं कोई सफाई नहीं देना चाहता हूं। मैं सीधे तौर पर माफी मांग रहा हूं क्योंकि पॉडकास्ट उम्र के लोगों द्वारा देखा जाता है। अल्लाहबादिया ने कहा है कि कॉमेडी मेरा क्षेत्र नहीं है। तो वहीं दूसरी तरफ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के एक शो पर टिप्पणी से उपजे विवाद पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा है कि यह पब्लिसिटी स्टंट है. कुछ समय पहले उन्हें पीएम से पुरस्कार भी मिला था। उन्हें कम से कम उसका सम्मान करना चाहिए था। माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। उस पर इस तरह की अश्लील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...