7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यनोएडा की सोसाइटी में किराएदार अंदर और 4 दिन से सीढ़ियों पर...

नोएडा की सोसाइटी में किराएदार अंदर और 4 दिन से सीढ़ियों पर पड़े बुजुर्ग फ्लैट मालिक

Published on

नोएडा

ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी में एक फ्लैट मालिक अपने किराएदार के कारण सामान सहित फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर रहने को मजबूर है। फ्लैट मालिक एक बुजुर्ग दंपति है, जिसके किराएदार ने घर खाली करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में बुजुर्ग अपने ही फ्लैट के सामने चार रातों से सीढ़ियों पर रह रहा है। हालांकि कांट्रैक्ट एक महीने पहले ही खत्म हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को सुनील कुमार और राखी गुप्ता सेक्टर 16बी स्थित श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के अपने फ्लैट में सेवानिवृत्त जीवन बिताने की उम्मीद में मुंबई से नोएडा पहुंचे। कुमार (61) मार्च में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए थे। नोएडा एक्सटेंशन पहुंचने से पहले बुजुर्ग दंपति पहले दो दिनों के लिए एक रिश्तेदार के यहां ठहरे, इस उम्मीद में कि उनकी किराएदार, एक 35 वर्षीय महिला, फ्लैट खाली कर देगी।

कुमार ने हमारे सहयोगी अखबार टीओआई को बताया कि पिछले साल जुलाई में, हमने फ्लैट किराए पर दिया था। हमने स्पष्ट किया था कि उसे 11 महीने बाद इसे खाली करने की जरूरत होगी। कुमार ने बताया कि किराएदार अपने पति से अलग होकर अपने बेटे के साथ वहां रहती है। कुमार ने बताया उन्होंने किराएदार को 19 अप्रैल को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा, जिसमें उसे याद दिलाया गया कि किराए का कांट्रैक्ट 10 जून को समाप्त होना था। उसने जवाब दिया ‘ठीक है’। 20 जून के बाद, उसने हमारे कॉल या मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। कुमार ने बताया कि कुछ दिनों के बाद, उसने वापस लिखा कि उसका बच्चा अस्वस्थ था।

मामले को समझने के लिए राखी की बहन ममता वार्ष्णेय 22 जून को फ्लैट पर गई थीं। वार्ष्णेय ने कहा जब मैंने महिला से पूछा कि उन्होंने कब फ्लैट खाली करने की योजना बनाई है, तो किराएदार महिला ने मेरा अपमान किया और मुझे जाने के लिए कहा। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति भी अपने 15वीं मंजिल के फ्लैट में गए, लेकिन किराएदार ने अपार्टमेंट खाली करने से इनकार कर दिया।

कुमार ने कहा, हमने पुलिस से संपर्क किया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हम जिलाधिकारी से मिले, जिन्होंने कहा कि वह हमारा पत्र पुलिस आयुक्त को भेज देंगे। डीसीपी (मध्य नोएडा) हरीश चंदर ने कहा कि वे तब तक कुछ नहीं कर सकते जब तक कि अदालत का आदेश न हो।

सोसाइटी के लोग माफी मांगें तब यहां से हटूंगी: किरायेदार
वहीं मामले में किराएदार महिला का कहना है कि सोसायटी के कुछ लोगों ने उसके बारे में गलत अफवाहें फैलाने का काम किया है। महिला का कहना है कि पहले वे लोग उससे माफी मांगें और इसका वीडियो बनाएं। तब तक मैं यहां से नहीं हटूंगीं।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...