3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यइंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Published on

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने आ रही हैं। इस घटना को लेकर मसीह समाज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फादर अनिल मार्टिन ने प्रदेश सरकार पर कड़ी आलोचना की है। फादर मार्टिन ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा, “इंदौर की घटना दिल दहलाने वाली है, जहां दूषित पानी के कारण निर्दोष लोगों की जान गई। लेकिन सरकार ने एक मौत पर केवल 2 लाख मुआवजा देने की घोषणा कर अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है।

Read Also: बीएचईएल ने शुरू की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स की आपूर्ति

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी भोपाल के कई इलाकों में भी दूषित पानी की आपूर्ति जारी है, और नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने देश के गृहमंत्री के क्षेत्र गांधीनगर (गुजरात) में भी इसी तरह की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इतने वर्षों में पानी की समस्याओं का समाधान न होना गंभीर और विचारणीय है। फादर मार्टिन ने प्रदेश सरकार से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...