12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यरिश्वत में इंस्पेक्टर ने मांगा लेटेस्ट iPhone, एसीबी के जाल में फंसा,...

रिश्वत में इंस्पेक्टर ने मांगा लेटेस्ट iPhone, एसीबी के जाल में फंसा, थाने में रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on

नवसारी,

गुजरात के मरीन पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दिनेश जमनादास कूबावत को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत के रूप में ₹1,44,500 का आईफोन लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. घटना नवसारी जिले के धोलाई पोर्ट स्थित थाने में हुई, जहां इंस्पेक्टर अपने ही चैम्बर में यह रिश्वत ले रहा था.

शिकायतकर्ता एक व्यापारी है, जो बंदरगाह पर डीजल-ऑयल बेचने का काम करता है. व्यापारी को अपने काम के लिए जरूरी परमिशन के कागजात थाने में लाने को कहा गया था. इसके बाद इंस्पेक्टर ने उसे धमकाया कि अगर उसने लेटेस्ट आईफोन नहीं दिया, तो उसका काम बंद करा दिया जाएगा.

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर
व्यापारी ने रिश्वत देने के बजाय इस मामले की शिकायत सूरत एसीबी से की. एसीबी की टीम ने प्लानिंग कर इंस्पेक्टर को उसी के थाने के चैम्बर में जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया.

रिश्वत में कारोबारी से मांगा था लेटेस्ट आईफोन
एसीबी ने बताया कि इंस्पेक्टर कूबावत ने व्यापारी से कामकाज जारी रखने के लिए ₹1,44,500 का आईफोन रिश्वत के तौर पर मांगा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश है. एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायतें बिना डरे दर्ज कराएं.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...