8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यइशिका तनेजा बनी श्री लक्ष्मी, मिस वर्ल्ड टूरिज्म ने शुरू किया सनातन...

इशिका तनेजा बनी श्री लक्ष्मी, मिस वर्ल्ड टूरिज्म ने शुरू किया सनातन का प्रचार, महाकुंभ में ली दीक्षा

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के दौरान कई चेहरों की खूब चर्चा हो रही है। इसी में से एक नाम इन दिनों चर्चा में आया है, वह है इशिका तनेजा का नाम। दिल्ली की रहने वाली इशिका तनेजा ने लंदन से पढ़ाई की है। वह मिस वर्ल्ड टूरिज्म रह चुकी हैं। मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा का। उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली। इशिका अब श्री लक्ष्मी बनकर सनातन के प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। इशिका तनेता ने द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली है। इशिका का कहना है कि नाम और शोहरत के बाद भी उनका जीवन अधूरा सा लग रहा था। जीवन में सुख-शांत के साथ रियल लाइफ को भी सुंदर बनाना जरूरी है। वह कहती हैं कि हर बेटी को धर्म की रक्षा और इसे आगे बढ़ाने के लिए सामने आना चाहिए।

समझाती हैं एक चुटकी सिंदूर की कीमत
इशिका उर्फ श्री लक्ष्मी एक चुटकी सिंदूर की कीमत समझाती हैं। वे कहती हैं कि बाबर की औलादें इसकी कीमत नहीं समझ सकते। एक चुटकी सिंदूर हमें लव जिहाद, तीन तलाक और हलाला से बचाता है। वह लड़कियों से सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा और काली बनने की बात कहती हैं। फिल्मी दुनिया को छोड़ने को लेकर कहती हैं कि जीवन में सुकून नहीं मिल रहा था। मैंने शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से दीक्षा ली। उन्होंने हमें कृष्ण का भजन करने की आज्ञा दी। इसके बाद सनातन के प्रचार में जुट गई। वह साफ कहती हैं कि मैं साध्वी नहीं बनी हूं।

रील नहीं, रियल है सनातन
इशिका कहती हैं कि मेरे लिए सनातन रील नहीं, रियल है। अब मैं शांति और आत्मसंतुष्टि के लिए मानव सेवा करूंगी। वह महाकुंभ को लेकर कहती हैं कि यह विशेष आयोजन है। वैश्विक स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है। जितना बड़ा आयोजन है, वैश्विक स्तर पर तो इसकी भूमिका की चर्चा होनी ही चाहिए। वह कहती हैं कि सनातन संकृति का विस्तार हो रहा है। इसकी चुनौतियों पर कुंभ में चर्चा होनी चाहिए।

सीएम योगी पर कही ये बात
इशिका सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती नहीं थकती हैं। वह कहती हैं कि योगी जी एक अच्छे संत हैं। उनके एक हाथ में माला है तो दूसरे में भाला है। ऐसे ही हमारे जो देवियां हैं, उनके एक हाथ में सनातन का प्रचार तो दूसरे हाथ में तलवाी है। सनातन को लेकर वह कहती हैं कि हमें कुंभ से दुनिया को संदेश देना चाहिए, सनातन के सूर्य को लाख रोकने का प्रयास करो, लेकिन उसका उदय होकर रहेगा।

गीता का करेंगी भावनानुवाद
इशिका वेदों के अध्ययन को लेकर कहती हैं कि अभी तो हमने शुरुआत की है। ओशो, ब्रह्मकुमारी, गीता को पढ़ रही हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं गीता का भावानुवाद करूं। शादी विवाह के मसले पर इशिका का कहना है कि कम इच्छाएं रखना और जो आपके पास है, उससे संतुष्ट रहने से जीवन सरल रहता है। इसी चाहत में हमने सनातन के प्रचार के लिए धर्म का रास्ता चुना है। सनातन की प्यार है। मुझे कोई और इच्छा नहीं है। फिल्म और धर्म का अंतर बताते हुए इशिका कहती हैं कि छोटे कपड़े पहनने से नहीं, सनातन अपनाने से इज्जत मिलती है।

फिल्मों में कर चुकी हैं काम
इशिका तनेजा ने वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद वर्ष 2018 में मलेशिया के मेलाका में आयोजित मिस वर्ल्ड टूरिज्म में तनेजा को बिजनेस वुमन ऑफ द वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। वह 100 वुमेन अचीवर्स ऑफ इंडिया के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। इशिका तनेजा ने एक्ट्रेस के तौर पर वॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वे फिल्म इंदू सरकार, हद और दिल मंग दी में अभिनय करती दिख चुकी हैं। अब वे महाकुंभ मेला में सनातन का प्रचार-प्रसार करती दिखाई दे रही हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...