12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य'वो बचा है यही बहुत है, ऐसे अपराधियों को खत्म...' बहराइच एनकाउंटर...

‘वो बचा है यही बहुत है, ऐसे अपराधियों को खत्म…’ बहराइच एनकाउंटर पर गिरिराज सिंह

Published on

नई दिल्ली,

यूपी के बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर पर अब केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह का बयान भी सामने आया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधियों को तो खत्म कर देना चाहिए.न्यूज एजेंसी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘वैसे अपराधियों को तो बीच चौराहे पर खत्म कर देना चाहिए, लेकिन वो बचा हुआ है यही बहुत है’.

कैसे लगी सरफराज और फहीन को गोली
बहाराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया है कि हिंसा मामले में पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर जब पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने पहुंची तो अवैध हथियारों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें इस हिंसा और हत्या के मुख्य आरोपी सरफराज और फहीन को गोली लग गई. इस मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें सरफराज और फहीन को गोली लगी है.

अधिकारी ने बताया कि हथियार को नेपाल सीमा के पास नानपारा क्षेत्र में छुपा कर रखा गया था. मर्डर में उपयोग किया गए हथियार को बरामद कर लिया गया है. एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे उसे तरीके से आगे कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि दंगा के आरोपियों पर एनएसए (रासुका) एक्ट लगाया जाएगा.

अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि इस एनकाउंटर पर विपक्षी दलों के नेताओं ने सवाल भी खड़े किए हैं. अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर की घटना पर कहा, ‘अगर एनकाउंटर से ही लॉ एंड ऑर्डर सही हो रहा होता तो अभी यूपी कई मामलों में आगे होता. ये सरकार की नाकामी है. यूपी पुलिस की नाकामी है. जो लोग गांव का फंक्शन नहीं करा पा रहे हैं तो वो लोग लॉ एंड आर्डर कैसे संभालेंगे.’

ओवैसी ने यूपी पुलिस को घेरा
वहीं एएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बहराइच हिंसा के आरोपियों का पुलिस से ‘एनकाउंटर’ का सच जानना मुश्किल नहीं है. योगी की ‘ठोक देंगे’ नीति के बारे में सब जानते हैं. अगर पुलिस के पास इतना सबूत होता तो आरोपियों को क़ानूनी सज़ा दिलाने की कोशिश होती.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...