8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यJ-K: विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए सुनील शर्मा, बीजेपी ने...

J-K: विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए सुनील शर्मा, बीजेपी ने सौंपा बड़ा जिम्मा

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सुनील शर्मा को विधानसभा में विपक्ष का नेता (LoP) चुना है, जबकि नरेन्द्र सिंह को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है. विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सुनील शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है, वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे.

47 वर्षीय भाजपा नेता सुनील शर्मा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए हैं, सुनील शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश में 2022 की परिसीमन प्रक्रिया के बाद नव निर्मित निर्वाचन क्षेत्र पद्दर नागसेनी से मामूली अंतर से जीत हासिल की है. सुनील शर्मा 2014 से 2018 तक पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में राज्य मंत्री थे.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद सुनील शर्मा ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ ही पूरे भाजपा नेतृत्व और मेरे साथी विधायकों को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी.

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सुनील शर्मा को X पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी लगन और प्रतिबद्धता हमेशा से ही पार्टी की ताकत रही है और पिछले कई साल से आपने पार्टी की जड़ों को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के लिए अथक काम किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण और आकांक्षाओं के लिए अथक काम करते रहेंगे. इस नई भूमिका में आपको ढेरों शुभकामनाएं और जम्मू-कश्मीर के लिए आपके प्रयासों के सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हूं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...