17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यजम्मू: 6 शव मिलने से हड़कंप, मरने वालों में महिला और तीन...

जम्मू: 6 शव मिलने से हड़कंप, मरने वालों में महिला और तीन बच्चे

Published on

जम्मू,

जम्मू के सिधरा में घर में 6 शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यहां एक घर में संदिग्ध अवस्था में 6 शव मिले हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला, उसकी दो बेटियां और 2 रिश्तेदार शामिल हैं. इन लोगों की मौत कैसे हुई, अभी इसका पता नहीं लग पाया है. हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

महिला की पहचान शकीना बेगम है. मरने वालों में वह, उसकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो और बेटा जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदार नूर अल हबीब और सज्जाद अहमद शामिल हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चार लोगों के शव एक घर में मिले हैं. जबकि दो शव मृतकों के ही दूसरे घर में मिले हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है. इतना ही नहीं पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी. इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने शोपियां के चोटीपोरा में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले में मृतक का भाई भी जख्मी हुआ है. मृतक की पहचान सुनील कुमार भट्ट के तौर पर हुई थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this