11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यपुणे में ज्वेलरी शोरूम के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम...

पुणे में ज्वेलरी शोरूम के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी, मांगे करोड़ों रुपये

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे में एक ज्वेलरी शोरूम के मालिक को अब ‘लॉरेंस बिश्नोई’ गिरोह के नाम से धमकी भरा ईमेल मिला है. इस ईमेल में करोड़ों रुपये की मांग की गई है. पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी. इस ईमेल के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, यह ईमेल दो दिन पहले भेजा गया था, जिसमें जौहरी से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पुणे के एक प्रसिद्ध ज्वेलरी शोरूम के मालिक को ईमेल के जरिए धमकी देकर पैसे मांगे गए हैं. यह ईमेल गुमनाम रूप से भेजा गया है, जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को ‘लॉरेंस बिश्नोई’ गिरोह का सदस्य बताया है.’

ईमेल के जरिए धमकी देकर मांगे करोड़ों रुपये
पुलिस फिलहाल इस ईमेल की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसे वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के किसी सदस्य ने भेजा है या फिर यह किसी धोखेबाज का काम है. अधिकारी ने कहा, ‘हम तकनीकी रूप से जांच कर रहे हैं कि ईमेल किसने भेजा है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह किसी फ्रॉड का मामला तो नहीं है.

सलमान खान को दी थी धमकी
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है. इस गिरोह ने इससे पहले अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके अलावा, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कुछ लोगों के इस गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई थी.

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और फिलहाल सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...