3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबीएचईएल झाँसी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

बीएचईएल झाँसी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Published on

झांसी।

बीएचईएल झाँसी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन,बीएचईएल की झांसी इकाई में हॉकी के जादूगर ‘मेजर ध्यानचंद’ के जन्मदिन 29 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभअवसर पर “हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान” थीम के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इकाई प्रमुख श्री रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी (महाप्रबंधक एवं प्रमुख) ने खेल परिसर में स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर इस आयोजन का शुभारम्भ किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक, डीआरओ तथा कर्मचारी संघठनों के प्रतिनिधिगण तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जी द्वारा हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्र को दिए महत्ती योगदान को बताते हुए, उनके राष्ट्र-प्रेम एवं खेल के प्रति समर्पण को सभी के लिए प्रेरणास्पद बताया। खिलाड़ियों से परस्पर संवाद के दौरान आपने जीवन में खेल की महत्ता बताते हुए कहा कि, आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक दौर में व्यस्ततम जिंदगी से उपजी अनेक मानसिक एवं शारीरिक व्याधियों का एक-मात्र समाधान खेल है तथा कार्यालयीन जीवन के अभिन्न अंग समूह

यह भी पढ़िए : ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर?

भावना का विकास भी खेलों से ही संभव है।

बीएचईएल आवासपुरी के खेल परिसर में आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय खेल महोत्सव में बीएचईएल कर्मचारियो एवं टाउनशिप निवासियों के लिए 31 अगस्त तक फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, साइकिलिंग जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह जानकारी अंकुर जैन, अपर महाप्रबंधक, (संचार एवं जन सम्पर्क) ने एक प्रेस विज्ञिप्त में दी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...