6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यजोधपुर डबल मर्डर: हुलिया बदलकर नौकरी कर रहा था हत्या का मास्टरमाइंड

जोधपुर डबल मर्डर: हुलिया बदलकर नौकरी कर रहा था हत्या का मास्टरमाइंड

Published on

जोधपुर,

राजस्थान के जोधपुर में हुए डबल मर्डर के मास्टरमाइंड को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपनी पहचान छुपाकर वहां पिछले पांच दिनों से लकड़ी के कारोबारी के यहां काम कर रहा था. बीते सप्ताह बाइक सवार भाई-बहन की SUV कार की टक्कर के बाद मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे दुर्घटना का नाम दिया गया. लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि ये दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है.

इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी शंकर पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी शंकर पटेल को जोधपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से रविवार सुबह 4 बजे दबोचा. अब सोमवार की सुबह आरोपी को जोधपुर लेकर पहुंचेगी पुलिस. पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने बताया की शंकर के जोधपुर आने के बाद इस दोहरे हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा होगा.

प्रेमिका गुड्डी समेत 4 लोग भी गिरफ्तार
बता दें कि शंकर पटेल से पहले लूणी थाना पुलिस ने इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें शंकर की प्रेमिका गुड्डी भी शामिल है. मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. उप-निरीक्षक मनोज परिहार ने गुजरात और महाराष्ट्र के 13 जिलों में ढूंढते हुए रविवार की सुबह 4 बजे नासिक से शंकर पटेल को धर दबोचा.

आरोपी ने बदल डाला हुलिया
पुलिस ने बताया कि शंकर हत्या करने के बाद नासिक आ गया था. उसने अपना हुलिया भी बिल्कुल बदल लिया था. यहां वह लकड़ी के कारोबारी के यहां काम करने लग पड़ा था. उसने अपना नाम भी लक्ष्मण प्रजापति बताया. वह शायद ही पुलिस के हत्थे चढ़ पाता, लेकिन सोशल मीडिया अकाउंट्स और दोस्तों से मिली जानकारी से पुलिस उस तक पहुंच गई.

पुलिस को करता रहा गुमराह
शुरुआत में तो वह खुद को लक्ष्मण प्रजापति बताता रहा. लेकिन पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया. उसने सारा गुनाह कबूल लिया. पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश की पत्नी गुड्डी का शंकर के साथ अफेयर था. उसी की सूचना पर शंकर ने अपने गुर्गों को रमेश की बाइक को टक्कर मारने को कहा. बाइक पर रमेश के साथ उसकी बहन भी बैठी थी. दोनों की दुर्घटना में मौत हो गई.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...