8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यचलते ऑटो से नहर में कूदी, झाड़ियों में फंस गई..., घर से...

चलते ऑटो से नहर में कूदी, झाड़ियों में फंस गई…, घर से नाराज होकर निकली थी लड़की

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में हरेवली रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने चलते ऑटो से उतरकर नहर मे छलांग लगा दी. लेकिन वह नहर के बीच खड़ी झाड़ियों मे जाकर फंस गई. आस पास लोगों को हादसे की खबर लगी तो भीड़ लग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को बचा लिया.

युवती के नहर मे छलांग लगाने के चलते सड़क पर लोगों की लम्बी भीड़ लग गई. उसके बाद युवती को पुलिस अपने साथ थाने ले गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती का उसके परिजनों से कलह चल रहा था.

इस बीच आज युवती परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी,इसी दौरान जैसे ही वो हरेवली रोड पर पोषक नहर के पुल पर पहुंची तो उसने अचानक चलते ऑटो से उतरकर नहर मे छलांग लगा दी लेकिन नहर में पानी का बहाव सामान्य होने की वजह से युवती नहर के बीच खड़ी झाड़ियों मे जाकर फंस गई.

इतने में पुलिस और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर युवती को बहार निकाला जिसके बाद पुलिस युवती और उसके परिजनों को अपने साथ थाने ले गयी. यहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं इस मामले थाना प्रभारी शेरकोट पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की युवती के नहर मे छलांग लगाने की सूचना मिली थी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सकुशल बहार निकाला और पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द दिया

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...