24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकानपुर: जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता का नाम आया, गिरफ्तार

कानपुर: जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता का नाम आया, गिरफ्तार

Published on

कानपुर,

कानपुर में दो दिन पहले शालीमार टेनरी को कब्जाने के लिए हुए बवाल और हिंसा में पूर्व बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया का नाम सामने आया है. नारायण भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नारायण सिंह भदौरिया वही शख्स है जिसने एक साल पहले 2 जून 2021 को दिनदहाड़े नौबस्ता इलाके में पुलिस कस्टडी से हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को छुड़ा लिया था. उस समय नारायण बीजेपी का जिला मंत्री था. नारायण वकील भी है.

उस समय हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा था कि सरकार तक को सफाई देनी पड़ी थी, उसके बाद नारायण को बीजेपी से निकाल दिया गया था, नारायण को 4 जून को नोएडा से एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया था. गुरुवार रात को जाजमऊ में पुलिस के सामने ही शालीमार टेनरी कब्जाने के विवाद में नारायण का कुछ वीडियो मौके पर देखा गया था. फैक्ट्री के दूसरे पक्ष के लोग यानी आमिर के चाचा ने भी तब आरोप लगाया था कि बीजेपी झंडे वाली गाड़ियों में लोग बवाल करने मौके पर आये थे और उनकी गाड़ियों में हूटर भी लगे हुए थे.

इस विवाद में सपा विधायक रूमी हसन का बेटा कामरान भी मौके पर था, पुलिस ने बारह नामजद लोगों के साथ उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों में शामिल नारायण भदौरिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस अभी यह नहीं साफ़ कर पाई है की वह किसकी तरफ से मौके पर मौजूद था. वहीं इस मामले को लेकर कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले जाजमऊ इलाके में हुए संपत्ति विवाद को लेकर हिंसा हुई थी. वीडियो में जो लोग नजर आये थे उनमें नारायण भदौरिया को आज गिरफ्तार किया गया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this