19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यसंसद जाने की जल्दी में केजरीवाल, लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के डेट अभी...

संसद जाने की जल्दी में केजरीवाल, लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के डेट अभी घोषित नहीं, उम्मीदवार पहले तय किया

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई लुधियाना वेस्ट सीट के लिए अभी चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन आप ने राज्य सभा के सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप के द्वारा मौजूदा राज्य सभा सदस्य को विधानसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाने से यह अटकलें लग रही है कि क्या अरविंद केजरीवाल पंजाब के रास्ते ही राज्यसभा जाएंगे? दिल्ली में आप संयोजक संजीव अरोड़ा के सरकारी मकान में ही रहते हैं, हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से इस संभावना को खारिज किया गया है।

कितने वोटों से जीती थी आप?
आम आदमी पार्टी द्वारा संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने से लुधियाना वेस्ट सीट सुर्खियों में गई है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में इसी सीट से आप के गुरप्रीत सिंह गोगी निर्वाचित हुए थे। उन्होंने तब कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 7,512 वोटों से हराया था। इस सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट बिक्रम सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के कैंडिडेट को चौथा स्थान हासिल हुआ था।

अभी तक कौन-कौन जीता?
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं रहा है। 2007 में बनी इस विधानसभा सीट पर सबसे पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) को जीत मिली थी। हरीश राय धांडा यहां से पहले विधायक बने थे। इसके बाद अगले चुनावा में कांग्रेस के भारत भूषण आशू विजयी हुई थे। आशू 2017 में जीते थे, लेकिन 2022 के चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और आप ने यह सीट जीती थीं। चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले आप के उम्मीदवार घोषित करने पर राजनीतिक विश्लेषक भी हैरत में हैं। अटकलें लग रही हैं कि क्या केजरीवाल संसद जाने की जल्दी में हैं? क्योंकि केजरीवाल को नई दिल्ली दिल्ली सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, हालांकि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसका खंडन किया है।

आप ने कब्जाई थी मेयर की कुर्सी
दिल्ली चुनावों के परिणाम से पहले जनवरी महीने में आप ने लुधियाना में मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाया था। आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि वह उप चुनावों में जीत हासिल कर लेगी। नगर निगम चुनावों में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। लंबी रस्साकशी के बाद आप पार्षद प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर मेयर बनी थीं और राकेश पराशर सीनियर डिप्टी मेयर बने थे। पंजाब की सत्ता पर कब्जा करने के बाद आप को पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई थी। मेयर चुनावों में कांग्रेस के कई पार्षद आप में गए थे।

संजीव अरोड़ा पर दांव क्यों खेला?
लुधियाना वेस्ट संजीव अरोड़ा ने टिकट मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। अरोड़ा लुधियाना के ही रहने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने कहा है कि गृहनगर के लोगों की सेवा का अवसर मिलेगा। संजीव अरोड़ा को आप ने मार्च 2022 में राज्य सभा भेजा था। संजीव अरोड़ा के पिता प्राण अरोड़ा घी के बड़े कारोबारी थे। संजीव अरोड़ा एक घर गुरुग्राम में भी है। महिलाओं के कपड़े बनाने वाला फेमेला के साथ उनका कई क्षेत्रों में कारोबार है। अरोड़ा का वर्जीनिया में भी ऑफिस है। आप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने विपक्ष से मिल रही चुनौतियों को देखते हुए स्थानीय कार्ड खेलते हुए हैवीवेट कार्ड खेल दिया है। पार्टी पंजाब के मोर्चे पर फ्रंट फुट पर खेलना चाहती है।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...