8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यकोटा: फर्टिलाइजर्स केमिकल कंपनी में रिसाव, अचेत हुए 13 स्कूली बच्चे, अस्पताल...

कोटा: फर्टिलाइजर्स केमिकल कंपनी में रिसाव, अचेत हुए 13 स्कूली बच्चे, अस्पताल में भर्ती

Published on

कोटा,

राजस्थान के कोटा के चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड में शनिवार को गैस का रिसाव हो गया. जिससे 13 स्कूली बच्चे चपेट में आ गए और अचेत हो गए. जिसके बाद 7 बच्चों को कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, बाकी स्कूली बच्चों का CFCL डिस्पेंसरी में इलाज चल रहा है.

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार कोटा-बारां हाइवे पर गढ़ेपान में CFCL केमिकल की फ्रैक्ट्री है. शनिवार को दोपहर अचानक फैक्ट्री में गैस का रिसाव हो गया. जिससे बच्चे अचेत हो गए.

फिलहाल गैस कैसे लीक हुई, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मौके पर जिम्मेदार अधिकारी भी पहुंच गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

इधर, गैस लीक की खबर लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए और कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की. जिससे स्थानीय लोगों की अधिकारियों से भी झड़प हो गई. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और घायल बच्चों का इलाज जारी है.

मामले की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी और ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर भी स्कूल पहुंच गए हैं. एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि कंपनी में गैस रिसाव के चलते 13 बच्चे अचेत हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this