19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यकुलदीप बिश्वोई ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस से कल तोड़ा था...

कुलदीप बिश्वोई ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस से कल तोड़ा था नाता

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा की सियासत में गैर-जाट चेहरा माने जाने वाले कुलदीप बिश्नोई ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. बिश्वोई ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता लेने से पहले उनके समर्थक दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे.

बिश्वोई ने एक दिन पहले ही 3 अगस्त को कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दिया था. कुलदीप ने मंगलवार को ही आदमपुर में समर्थकों से कह दिया था कि वह छह साल बाद कांग्रेस को अलविदा कहने और एक नया राजनीतिक सफर शुरू करने जा रहे हैं. कुलदीप बिश्नोई भले ही बीजेपी का दामन थामने जा रहे हों, लेकिन पार्टी में उनकी सियासी राह आसान नहीं है. बीजेपी के भीतर खुद को स्थापित करने के लिए उन्हें बड़ी लड़ाई लड़नी होगी.

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के चलते कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था. इसी के बाद से कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी नेताओं के साथ खुलकर मुलाकातों का सिलसिला शुरू कर दिया. सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की मीटिंग के बाद उन्होंने आदमपुर में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this