10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यलालू के करीबी पूर्व MLC सुनील कुमार सिंह का सरकारी आवास जबरन...

लालू के करीबी पूर्व MLC सुनील कुमार सिंह का सरकारी आवास जबरन खाली कराया, RJD नेता बोले- चुप नहीं बैठूंगा

Published on

पटना,

आरजेडी के पूर्व एमएलसी और लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह का सरकारी आवास रविवार को जबरन खाली कराया गया. सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास को खाली कराने के लिए रविवार को उनके सरकारी आवास 4/20, मंत्री आवास, गर्दनीबाग पर मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन पूरे दल-बल के साथ पहुंचा और फिर उनके घर को जबरन खाली कराया गया.

जिस वक्त सुनील कुमार सिंह का सरकारी घर प्रशासन द्वारा खाली करवाया जा रहा था, उसे वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे और जानकारी मिलने के बाद वह वहां पहुंचे. सरकार के सूत्रों का कहना है कि सुनील कुमार सिंह अब एमएलसी नहीं है और काफी महीने पहले ही उनकी सदस्यता समाप्त हो चुकी है इसी वजह से उनका घर खाली कराया गया है.

सरकार द्वारा सरकारी घर जबरन खाली करने को लेकर सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वह सरकार के इस कदम के बावजूद भी चुप बैठने वाले नहीं हैं.

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की सक्रियता रविवार को ही देखने को मिली, जब मेरी ग़ैर मौजूदगी में मेरे सरकारी बंगले को जबरन खाली कराया गया और सामान को बाहर निकाल कर फेंक दिया गया. सरकार के इस एक्शन के बाद भी मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं. सरकार की इस कार्रवाई के बाद मैं ये नहीं कहूंगा कि ‘तुम ही हो माता, पिता तुम हीं हो’.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this