5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यनहीं पसीजा लालू का दिल, आ गई तेज प्रताप वाली चिट्ठी, तेजस्वी...

नहीं पसीजा लालू का दिल, आ गई तेज प्रताप वाली चिट्ठी, तेजस्वी के पटना पहुंचने के साथ एक्शन

Published on

पटना:

तेज प्रताप को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का दिल नहीं पसीजा। एक सप्ताह बाद बैक डेट के साथ पार्टी से निकालने वाली चिट्ठी जारी कर दी गई। अपने निजी संबंधों की वजह से लालू यादव के बड़े बेटे विवादों में हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी कर लालू यादव ने 6 साल के लिए पार्टी और परिवार से बेदखल करने का एलान कर किया था। अब आधिकारिक तौर पर आरजेडी की ओर से लेटर जारी किया गया है।

निष्कासन वाली चिट्ठी में ये लिखा है
तेज प्रताप के पार्टी से निष्कासन वाले लेटर पर 25 मई का डेट लिखा हुआ है। आरजेडी ऑफिस की ओर से जारी लेटर में लिखा हुआ है, ‘माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश के आलोक में श्री तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।’ चिट्ठी के नीचे में आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दल बारी सिद्दीकी का सिग्नेचर है।

तेजस्वी के पटना पहुंचते ही एक्शन
दरअसल, तेजस्वी यादव बेटे के पिता बने थे और पूरा लालू परिवार कोलकाता में था। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के राजद से निष्कासन को सही ठहराया। तेजस्वी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जो निर्णय लिया है, वो पार्टी की भलाई के लिए है। उनका निर्णय सर्वोपरि है। मैं कुछ नहीं बोलूंगा।

नहीं काम आई सुधाकर की ताबड़तोड़ बैटिंग
हालांकि, तेज प्रताप की ओर से घर के अंदर और बाहर ‘जयचंद’ कहे जाने के सवाल को तेजस्वी टाल गए। दरअसल, अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ तेज प्रताप के फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। इसे लेकर जमकर बयानबाजी भी हो रही। इसके बाद तेज प्रताप ने पार्टी और परिवार के कुछ लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इन सबके बीच बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप के पक्ष में बयानबाजी की, मगर अब तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...