5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यलॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मैसेज कर मांगे 30 लाख, फिर सिद्धू मूसेवाला...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मैसेज कर मांगे 30 लाख, फिर सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पंजाब पुलिस

Published on

मानसा

पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बदमाशों के आने और जाने की घटना पास के एक पड़ोसी के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे पुलिस को उनकी पहचान में मदद मिल सकती है। रात और कोहरे की वजह से हमलावरों के चेहरे नजर नहीं आए, लेकिन पुलिस को परगट सिंह के घर के गेट पर गोली का एक निशान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर धमकी
दरअसल परगट सिंह को इंग्लैंड से एक फोन कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। बाद में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इसमें 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। संदेश में यह भी धमकी दी गई कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह चाहे गनमैन रख लें या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा लें, लेकिन अगला नंबर उसका ही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर दी गई है।

सिद्धू मूसेवाला के दोस्त हैं परगट सिंह
परगट सिंह सिद्धू मूसेवाला वाला का काफी करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जो सिद्धू मूसेवाला के गीतों में भी आ चुका है। रविवार रात हुई घटना की फिलहाल इन्वेस्टिगेशन टीमों द्वारा जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल जा रहा है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के परिवार के करीबी कुलदीप सिंह मूसा ने बताया कि परगट सिंह को पहले भी धमकी म‍िल चुकी है। इसकी जानकारी मानसा पुलिस के अधिकारियों को दी गई थी, और अब उनके घर पर फायरिंग मानसा पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this