7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्य'लॉरेंस बिश्नोई के पास 110 एकड़ जमीन है', भाई रमेश ने सलमान...

‘लॉरेंस बिश्नोई के पास 110 एकड़ जमीन है’, भाई रमेश ने सलमान को चेतावनी देते हुए कह दी बड़ी बात

Published on

जयपुर

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई, रमेश बिश्नोई ने कहा है कि पूरा बिश्नोई समुदाय सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले में उनके साथ है। उनका कहना है कि सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने ‘बिश्नोई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाया है।’ रमेश बिश्नोई ने यह भी दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई को फंसाया जा रहा है जबकि वह 110 एकड़ जमीन वाले एक संपन्न परिवार से हैं।

लॉरेंस बिश्नोई के पास 110 एकड़ जमीन
रमेश बिश्नोई ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को फंसाया जा रहा है। उन्होंने एक और बड़ा खुलासा कर कहा कि लॉरेंस के पास 110 एकड़ जमीन है और वह एक संपन्न परिवार से हैं। बता दें कि साल 2018 में राजस्थान उच्च न्यायालय ने सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में दोषी ठहराया था। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानते हैं। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। लॉरेंस बिश्नोई, जो अभी गुजरात की जेल में बंद हैं, ने 2018 में धमकी दी थी कि वो सलमान खान को जान से मार देंगे। हाल ही में, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि सलमान खान से नजदीकी की वजह से बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की है।

हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खेला जा रहा
रमेश बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो कानून अपना काम करेगा। रमेश ने कहा, ‘सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए। उनका परिवार हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खेल रहा है। अगर सलमान खान माफी नहीं मांगते हैं, तो कानून अपना काम करेगा।’ उन्होंने आगे बताया कि बिश्नोई समुदाय जानवरों और पेड़ों को बहुत प्यार करता है। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ों को बचाने के लिए उनके समुदाय के सैकड़ों लोगों ने अपनी जान दे दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...