15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यदेवरिया में मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, पुजारी समेत दो की मौत,...

देवरिया में मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, पुजारी समेत दो की मौत, सात घायल

Published on

देवरिया:

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को बारिश के बीच एक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। थाना कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान गोपालपुर गांव में स्थित एक मंदिर में कुछ लोग शरण लिए हुए थे, तभी अचानक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी।

उन्होंने बताया कि इसका असर इतना जबरदस्त था कि इसकी जद में आने से मंदिर के पुजारी राधेश्याम गिरि (50) और राजनाथ कुशवाहा (40) नामक एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन और घायलों को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this