6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ पर सवाल उठाने वालों सुन लो इससे 3 लाख करोड़ की...

महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों सुन लो इससे 3 लाख करोड़ की यूपी की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हुई- योगी आदित्यनाथ

Published on

लखनऊ

महाकुंभ मेला में अभी भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार को संगम में 85.46 लाख लोगों ने स्नान किया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक 53.95 लाख लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक 50 करोड़ लोगों के स्नान का आंकड़ा पार करने उम्मीद है। शनिवार और रविवार को वीकेंड पर भीड़ आने की उम्मीद है। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला को लेकर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार लेन के दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर गिन-गिन कर हमला किया। उन्होंने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को भी नहीं छोड़ा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की बढ़ोतरी होने जा रही है। जो लोग अंगुली उठाते हैं कि 5 से 6 हजार करोड़ रुपये महाकुंभ में खर्च कर दिए, उनको बता दें कि यह केवल महाकुंभ में खर्च नहीं हैं, प्रयागराज सिटी के नवीनीकरण में खर्च हुए हैं। महाकुंभ में केवल 1500 करोड़ खर्च हुए हैं और बदले में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ का लाभ होता हो और यहां की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती हो तो मुझे लगता है कि यह उत्तर प्रदेश के नवजवानों और जनता के लिए उपयुक्त है।

महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि पर होगा
बता दें कि 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ 2025 शुरू हुआ था। महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। संगम में एक महीने तक कल्पवासियों का माघी पूर्णिमा (12 जनवरी) स्नान के साथ एक माह का कल्पवास का संकल्प पूरा हो गया है। कल्पवासी अपने घरों को लौटने लगे हैं। हालांकि, अभी भी महाकुंभ स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त आईएएस और आईपीएस को योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज भेजा हुआ है। वहीं, योगी लखनऊ से लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि पर होगा। इसके बाद महाकुंभ खत्म हो जाएगा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this