18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यदिल्ली के दिल में खिला कमल... फडणवीस ने दी बधाई, अजित पवार...

दिल्ली के दिल में खिला कमल… फडणवीस ने दी बधाई, अजित पवार बोले-राजधानी बनेगी सुंदर शहर

Published on

मुंबई:

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुशी व्यक्त की है। फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के दिल में बसा कमल! फडणवीस ने इस जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। फडणवीस ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड व अभूतपूर्व जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और मतदाताओं का आभार। दिल्ली विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़े अजित पवार ने भी बीजेपी को जीत पर बधाई दी है।

क्या बोले अजित पवार?
अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी को चुनाव में सिर्फ 0.4 फीसदी वोट ही मिले हैं। बीजेपी की दिल्ली में बड़ी जीत पर अजित पवार ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में एनडीए के प्रमुख घटक भाजपा की सफलता एक बड़ी उपलब्धि है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्लीवासियों द्वारा व्यक्त विश्वास का प्रतीक है। अजित पवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों की डबल इंजन सरकार के आगमन के साथ राजधानी को सुंदर शहर बनाने का सपना पूरा होगा।

एनसीपी बोले-हमने सीखा है
अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दिल्ली विधानसभा में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर कहा है कि हमने इस चुनाव से बहुत कुछ सीखा है। यह तो शुरुआत है। विफलताओं का विश्लेषण करने के बाद भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। महाराष्ट्र और केंद्र में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी एनडीए का एक घटक है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this