10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यरांची में लव-जिहाद! मॉडल ने यश बने तनवीर के धोखे की सुनाई...

रांची में लव-जिहाद! मॉडल ने यश बने तनवीर के धोखे की सुनाई आपबीती

Published on

रांची

लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के भागलपुर की रहनेवाली मॉडल मानवी राज ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने हिंदू नाम यश के जरिए उसे फंसाया और फिर लव जिहाद का शिकार बनाया। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मानवी ने आरोप लगाया कि तनवीर ने उस पर लगातार धर्मपरिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

सोशल मीडिया पर भी मॉडल मानवी राज ने वीडियो जारी किया है। मानवी ने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो डालकर आपबीती कही है। वीडियो में मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और वहां भी धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

‘आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा’
टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मानवी ने बताया कि वो रांची आकर ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वॉइन की थी। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है लेकिन उसने अपना नाम यश बताया था। उसने धोखे में रखकर दोस्ती की। उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि वो यश नहीं बल्कि तनवीर है। इसके बाद वो लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था। मना करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा।

मुंबई के वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज
मानवी ने कहा है कि वो मॉडल संस्थान में मॉडलिंग करती थी। करीब डेढ़ साल काम के दौरान तनवीर ने न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि शादी करने का दबाव भी बनाया। संस्थान छोड़ने के बाद वो अपने घर भागलपुर चली गई। वहां से मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। उसने उसकी कुछ तस्वीरों और छोटे-छोटे क्लिप को एडिट कर परिजनों को भी भेज दिया।

आरोपी तनवीर का मॉडल के आरोपों से इनकार
हालांकि, मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक मानवी के आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि मानवी ने ही धोखे से बिजनेस में घाटा कर दिया। वो उसके पास काम करती थी, इसलिए इंस्टीट्यूट के डेटा के बारे में भी उसे जानकारी थी। डेटा लेने के लिए ही उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस तरह का बयान दे रही है।

Latest articles

हर सरकारी खाता वित्त विभाग की अनुमति से ही खुलेगा

भोपाल प्रदेश सरकार ने लगभग पांच वर्ष बाद कोष एवं लेखा विभाग में व्यापक सुधार...

कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी बनेगी भोपाल एम्स की खास बुकलेट

भोपाल कैंसर का नाम सुनते ही मरीज और उनका परिवार घबराहट, डर और असमंजस में...

ईरानी डेरे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सवा करोड़ का माल बरामद

भोपाल राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरानी डेरे पर आधी रात...

राष्ट्र कवि सत्यनारायण “सत्तन” ने कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को प्रदान किया “हिंदी रत्न सम्मान 2026”

भोपाल मां शारदा साहित्यिक मंच, भोपाल के प्रमुख राजू धाकड़ “सरल” के अथक प्रयासों से...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...