8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यUP : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लखनऊ, खाना खाने के बीच...

UP : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लखनऊ, खाना खाने के बीच विवाद में बदमाशों ने युवक को कई गोली मारी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी है। यहां के गाजीपुर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून दिया है। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। युवक को तीन गोली मारी गई है। बदमाश स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर से आये थे, ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। उधर दिनदहाड़े घटी इस घटना से राजधानी लखनऊ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित कर दी है।

दरअसल रविवार दोपहर खाना खाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद लोग वापस चले गए थे। थोड़ी देर बाद ही कई लोग कार से मौके पर पहुंच गए थे। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने मुरसलिम नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की है, जिसमें से 3 गोली पीड़ित युवक को लगी है। इस पूरी घटना को एक फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाले आरोपी घायल युवक के रिश्तेदार हैं। आज दोपहर में खाना खाने को लेकर इनके बीच में विवाद हुआ था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

वारदात का वीडियो भी सामने आया
वहीं सिपाही लाल नाम के युवक ने बताया कि दो लोगों से पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों लोग वहां से चले गए थे। इसके बाद दोबारा आए, तब घायल युवक आगे-आगे भाग रहा था और कह रहा था कि गोली लग गई है। घटना को अंजाम देकर कुछ लोग पीछे ही गाड़ी बैक करके भाग गए हैं। सिपाही लाल के मुताबिक युवक को तीन गोली मारी गई है। जबकि 4 बुलेट पड़े है। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे। वहीं इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें एक ब्लैक और सफेद स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर आती दिख रही है। जिसमें से कुछ युवक गाड़ी से उतरते है और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगते है।

आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग कई आवाज साफ सुनाई दे रही है। घटना को अंजाम देकर युवक फटाफट गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते हैं। इंदिरा नगर के सर्वोदय नगर में घटी घटना को लेकर एडीसीपी पंकज सिंह ने बताया कि आज शाम 5 बजे के करीब युवक को गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। आनन-फानन में घायल युवक अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...