19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यजादुई है महाकुंभ, जीवन के सबसे अच्छे लोग यहां मिले... गंगा नहाकर...

जादुई है महाकुंभ, जीवन के सबसे अच्छे लोग यहां मिले… गंगा नहाकर बोले विदेशी श्रद्धालु- भारत ‘बेस्ट’ है

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित भव्य महाकुंभ में सोमवार को वसंत पंचमी के मौके पर सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी अमृत स्नान करेंगे। यहां इटली से कुछ श्रद्धालु खासतौर पर अमृत स्नान में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने यूरोप से आए कुछ श्रद्धालुओं से बात की। यहां योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से विदेशी श्रद्धालु भी खुश नजर आ रहे हैं।

इटली से आए एक श्रद्धालु ने कहा, “मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शहर बहुत ही अच्छा है। महाकुंभ में अपने कुछ दोस्तों के साथ आया हूं। यहां आकर जो मेरा अनुभव है, वह काफी शानदार है। मुझे यकीनन काफी अच्छा लग रहा है। मैं यहां पर वसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान में शामिल होने के लिए आया हूं।” इटली से आए एक फोटोग्राफर ने कहा कि वह महाकुंभ की तस्वीरें लेने आए हैं। कुंभ में घूमने के दौरान कुछ लोगों से मिलने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोग बहुत अच्छे होते हैं, खासतौर पर प्रयागराज के लोग। यहां का वातावरण काफी अच्छा है। मुझे भारत की विविधता काफी अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि वह अब तक पांच कुंभ मेलों में शामिल हो चुके हैं, लेकिन यह उनमें सबसे बेहतर है। ब्रिटेन से आई एक श्रद्धालु ने कहा, “बहुत खुश हूं। यह एक बहुत ही खास जगह है। यह काफी जादुई लगता है। बहुत, बहुत अच्छा, एक प्यारा अनुभव। लोग बहुत प्यारे हैं, लोग बहुत दयालु हैं।

उन्होंने कहा कि यह अद्भुत रहा है, हम लगभग दो सप्ताह से यहां हैं और लोग बहुत मिलनसार हैं। हम यहां अपने जीवन के सबसे अच्छे लोगों से मिले हैं।” ब्रिटेन के ही एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि यहां गंगा नदी में स्नान का अनुभव काफी अच्छा है। मैं समझता हूं कि भारत सबसे बढ़िया देश है। यहां लोग बहुत अच्छे से बात करते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this