6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ का असर वाराणसी में भी, फिर बढा़ई गईं स्कूलों की छुट्टियां,...

महाकुंभ का असर वाराणसी में भी, फिर बढा़ई गईं स्कूलों की छुट्टियां, ऑनलाइन संचालित होंगी क्लासेस

Published on

वाराणसी,

महाकुंभ के कारण प्रतिदिन वाराणसी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ न केवल मंदिरों और गंगा घाटों पर उमड़ रही है, बल्कि पूरे बनारस की सड़कों पर भारी दबाव और ट्रैफिक जाम भी पैदा कर रही है. इस वजह है कि वाराणसी जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है. वाराणसी शहरी क्षेत्र में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है और तब तक ऑनलाइन शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.

जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार, जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में आवागमन में असुविधा तथा छात्र-हित के दृष्टिगत दिनांक 14.02.2025 तक वाराणसी जनपद के नगरीय क्षेत्र में अवस्थित कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय / राजकीय / सहायता प्राप्त तथा (सी०बी०एस०ई० आई०सी०एस०सी०) से मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त व अन्य बोर्डों से संचालित समस्त अंग्रेजी/ हिन्दी माध्यम के विद्यालयों की कक्षाएं आनलाइन संचालित की जाएगी.

यहां यह स्पष्ट करना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय पूर्व की भांति संचालित होंगे. परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में डी०बी०टी०, अपार आई०डी०, सीडिंग का कार्य गतिमान है. अतः नगर क्षेत्र के विद्यालयों में आनलाइन अध्यापन कार्य के साथ-साथ उक्त कार्य सहित बाल वाटिका, आपरेशन कायाकल्प, रंगाई-पुताई, विद्यालय मरम्मत, एम०डी०एम० वर्तन क्रय आदि महत्वूपर्ण कार्य संबंधित विद्यालय के प्र०अ० / संबंधित संपादित करेंगे. उपरोक्त निर्देश का अनुपालन सभी संबंधित द्वारा किया जाए.

बता दें कि इससे पहले स्कूलों को 5 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया था, फिर कक्षाएं 8 फरवरी तक बंद रहेंगी. ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि वाराणसी में लगातार महाकुंभ से जन सैलाब प्रतिदिन लाखों की संख्या में पहुंच रहा है

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this