17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यमंत्री के घर महाभारत! रामचरितमानस पर जहर उगलने वाले चंद्रशेखर के भाई...

मंत्री के घर महाभारत! रामचरितमानस पर जहर उगलने वाले चंद्रशेखर के भाई जॉइन करेंगे BJP

Published on

मधेपुरा

बिहार के शिक्षा मंत्री और मधेपुरा से राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद यादव के घर में ‘महाभारत’ शुरू हो गई है। कल तक हर संकट में अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के साथ खड़े रहने वाले प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव अब उनके खिलाफ रहेंगे। चंद्रशेखर के बड़े भाई आने वाले दिनों में बीजेपी में शामिल होंगे। मधेपुरा में मीडिया से बात करते हुए प्रो. रामचंद्र ने बताया कि वह एक राष्ट्रवादी हैं और बीजेपी की नीति से प्रभावित है। उन्होंने राजद और समाजवादी दलों पर आरक्षण के नाम पर ओबीसी समाज को गुमराह करने और ठगने का आरोप लगाया। वहीं रामचरित्र मानस पर प्रो. चंद्रशेखर के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि तुलसीदास सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने जो रामचरितमानस लिखी वो अवधी भाषा में लिखी। बिना उसे पढ़े समझे रामचरितमानस पर किसी तरह की टीका टिप्पणी उचित नहीं है। बता दें, प्रो चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरती ग्रंथ बताया था।

पार्टी चाहेगी तो भाई के खिलाफ भी चुनाव लडूंगा: प्रो. रामचंद्र
आगामी चुनाव में क्या प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं? इस पर प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। कई लोग हैं, जिसके परिवार के सदस्य अलग-अलग राजनीतिक दल में हैं। उन्होंने देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और माधवराव सिंधिया का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे।

24 जून को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं प्रो रामचंद्र प्रसाद
संभावना जताई जा रही है कि आगामी 24 जून को मधुबनी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में वे ‘कमल’ थाम सकते हैं। बता दें, बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर थे। अब रिटायरमेंट के बाद वे मधेपुरा में रहकर अपनी राजनीतिक जमीन को तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों कोशी सहित मधेपुरा में अधिक से अधिक कमल खिलेगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this