10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र : सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस में मतभेद,...

महाराष्ट्र : सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस में मतभेद, कांग्रेस ने रद्द की CWC की बैठक

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (UBT) के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बढ़ती खींचतान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को रद्द कर दिया. कांग्रेस CWC की इस बैठक में उम्मीदवारों के फाइनल नाम पर मंथन होना था.

इस बैठक को रद्द करने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने महाराष्ट्र के कांग्रेस नेतृत्व को दिल्ली में रहने और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव वेणुगोपाल के साथ विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही कांग्रेस ने बैठक रद्द कर इंतजार करने और शिवसेना-यूबीटी के अगले कदम पर नजर रखने का फैसला किया है.

शिवसेना (UBT) की मांग के बाद बातचीत बंद
शिवसेना यूबीटी ने मराठवाड़ा, मुंबई और विदर्भ में 15 सीटों की मांग करते हुए MPCC प्रमुख नाना पटोले को एक पत्र भेजा था. जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच बातचीत बंद हो गई है. यूबीटी ने अपने पत्र में विशिष्ट सीटों की मांग करते हुए लिखा, नागपुर दक्षिण, सोलापुर पश्चिम, औसा, वर्सोवा भायखला, वरोरा, धमनगैन रेलवे… कांग्रेस को लगता है कि कांग्रेस की इन सीटों पर जीत निश्चित है. वहीं, शिवसेना के इस पत्र का कांग्रेस ने जवाब नहीं देने का फैसला किया है.

मुद्दे को सुलझाने के लिए होंगी बैठकें
कांग्रेस को शक है कि शिवसेना यूबीटी ने पत्र क्यों लिखा और चीजों को रिकॉर्ड पर क्यों लाया. इसके बाद शिवसेना के नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की. संभावना है कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ बैक चैनल बैठकें होंगी.इसके अलावा MVA गठबंधन में सीट बंटवारे के गतिरोध के बीच एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को रात को 10 बजे उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में मुलाकात की है.

एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...