16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: स्कूल की कक्षा में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बाल-बाल बची...

महाराष्ट्र: स्कूल की कक्षा में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बाल-बाल बची छात्रों की जान

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक स्कूल की कक्षा से हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। कक्षा में पड़े हुए हैंड ग्रेनेड को सबसे पहले स्कूल के ही छात्रों के एक समूह ने देखा था। स्कूल की कक्षा तक हैंड ग्रेनेड कैसे पहुंचा इस बात की पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। स्कूल में विस्फोटक मिलने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया है।

घटना को लेकर पुलिस निरीक्षक अजय सिदंकर ने कहा, सांगली जिले के कुडनूर गांव में एक मराठी माध्यम के स्कूल में हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। हैंड ग्रेनेड पर कुछ छात्रों की नजर उस समय पड़ी जब खेल के दौरान उनकी गेंद खिड़की के जरिए अंदर चली गई। हैंड ग्रेनेड होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बम निरोधर दस्ते के साथ तुरंत स्कूल पहुंच गई। साथ में खोजी कुत्ते भी थे।

स्कूल की कक्षा से हैंड ग्रेनेड को बाहर निकालकर बम पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से उसका निस्तारण कर दिया। बता दें कि स्कूल राज्य के स्कूल में हैंड ग्रेनेड बरामद होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले साल 2017 में कुडनूर में दो बम मिले थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिरी स्कूल की कक्षा तक हैंड ग्रेनेड पहुंचा कैसे? क्या उसे छिपाकर रखा गया था या फिर लोगों के बीच में दहशत फैलाने की किसी की कोई साजिश तो नहीं है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this