16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: मारपीट से आहत महिला ने दी जान, दो महिलाओं पर आत्महत्या...

महाराष्ट्र: मारपीट से आहत महिला ने दी जान, दो महिलाओं पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Published on

लातूर,

महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में दो महिलाओं पर एक 40 वर्षीय महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, संगीता बिरादार नाम की महिला को 1 फरवरी को मुक्कावर चौक पर दोनों महिलाओं ने कथित रूप से मारपीट की. इस घटना के बाद पीड़िता ने खुद को आग लगा ली.

गंभीर रूप से झुलसी संगीता बिरादार को विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ, जब पीड़िता ने परंपरागत रूप से इस्तेमाल होने वाला ‘भंडारा’ (पीला चूर्ण) उन महिलाओं पर फेंका था.

घटना के बाद पीड़िता की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया. फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this