15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- भगदड़ में...

महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- भगदड़ में मरने वालों की संख्या सही नहीं बताई

Published on

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (12 फरवरी, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाकुंभ को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी सरकार का कहना है कि कुंभ में करोड़ों लोगों ने स्नान किया, लेकिन वहां पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गई.’

ममता बनर्जी ने कहा, ‘यूपी की बीजेपी सरकार ने महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों की सही संख्या नहीं बताई.’ ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा सरकार ने इतना प्रचार किया कि बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में पहुंचे, लेकिन वहां उचित व्यवस्था नहीं की गई.’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के बजट को लेकर कहा, ‘केंद्र की मोदी सरकार ने गंगासागर मेले के लिए फंड नहीं दिया. हमने गंगासागर सेतु पर बनने वाले 5 किमी लंबे पुल के लिए 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया है.’

राज्य का बजट पेश होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमारा विजन साफ है, क्योंकि हम राज्य में रोजगार बढ़ाना चाहते हैं. ताजपुर में कुछ विवाद हैं जिन्हें वित्त मंत्रालय की तरफ से जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 30 अप्रैल को मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा.’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this