8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यईडी के रडार पर ममता का एक और विधायक, माणिक भट्टाचार्य को...

ईडी के रडार पर ममता का एक और विधायक, माणिक भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी सरकार के नेता बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। पूर्व श‍िक्षा मंत्री वर्तमान वाण‍िज्‍य मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी नजदीकी अर्पिता मुखर्जी ईडी की ह‍िरासत में हैं। उनसे पूछताछ चल ही रही है। इस बीच ईडी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक माणिक भट्टाचार्य को तलब किया है। माण‍िक पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को 12 बजे ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। जिस दिन पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी छापेमारी कर रही थी तो उसी दिन माणिक भट्टाचार्य के कार्यालय में भी ईडी के अधिकारियों ने 8 घंटे तक तलाशी ली थी। ईडी के अधिकारियों के अनुसार माणिक भट्टाचार्य के कार्यालय से सीडी मिले हैं, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियां हैं।

3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में अर्पिता और पार्थ
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया है। ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपए की नकदी और लाखों के गहने बरामद किए थे। कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...