7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमणिपुर के CM बीरेन सिंह दिल्ली पहुंचे, बीजेपी के सात विधायक आए...

मणिपुर के CM बीरेन सिंह दिल्ली पहुंचे, बीजेपी के सात विधायक आए दिल्ली

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर के मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर बीजेपी विधायकों के भीतर खींचतान की अटकलें लगातार मीडिया में चल रही हैं. इसी बीच एन बीरेन सिंह बुधवार की शाम दिल्ली पहुंच गए हैं. दरअसल एन बीरेन सिंह कैबिनेट में मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली बुलाया था और युमनाम खेमचंद अभी भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.इन विधायकों के अलावा पार्टी के कुछ नेता भी दिल्ली आए हैं. मणिपुर बीजेपी के पदाधिकारियों से यह पुष्टि हुई है कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री ने तलब किया था.

मुख्यमंत्री के लिए असंतोष बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री एन बीरेन के दिल्ली रवाना होने के एक घंटे बाद बीजेपी के सात और विधायक भी चार्टर विमान से दिल्ली पहुंच गए हैं. जो सात मंत्री दिल्ली आए हैं, उनमें टी विश्वजीत, मंत्री एल सुशील्रो, मंत्री के गोविंदास, विधायक सपम कोंजाकिशोर, विधायक करम श्याम, विधायक प्रेमचंद्र, विधायक इबोम्चा शामिल हैं. वहीं राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है.

दस फरवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र
बता दें कि मणिपुर विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से शुरू होने वाला है. इससे पहले विधायकों और मंत्रियों का दिल्ली आना सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को और बल दे रहा है. हालांकि, अभी तक इस मुद्दे पर न तो बीजेपी हाईकमान और न ही मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाली अहम बैठकों पर टिकी हैं, जहां केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ा फैसला ले सकता है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this