15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यराज्यसभा चुनाव में मनु सिंघवी के साथ हुआ था 'खेला', अब हिमाचल...

राज्यसभा चुनाव में मनु सिंघवी के साथ हुआ था ‘खेला’, अब हिमाचल पुलिस ने हरियाणा सीएम के ‘खास’ को भेजा नोटिस

Published on

चंडीगढ़

हिमाचल में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में हिमाचल पुलिस ने हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी अडवाइजर तरुण भंडारी को नोटिस जारी किया है। भंडारी को सात जून को पेश होने के लिए कहा गया है। हिमाचल में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में सरकार होने के बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी यहां से अपने प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी बनाने में कामयाब रही थी।

हिमाचल पुलिस ने अब भंडारी को नोटिस जारी किया
इस मामले में हिमाचल के छह कांग्रेसी और तीन निर्दलीय विधायक करीब एक सप्ताह तक पंचकूला और चंडीगढ़ में ठहरे थे। इन विधायकों को यहां रखने की जिम्मेदारी तरुण भंडारी को सौंपी गई थी। मतदान वाले दिन भंडारी ही हेलिकॉप्टर से इन विधायकों को शिमला लेकर गए और वापस पंचकूला लेकर आए थे। इसी मामले की जांच कर रही हिमाचल पुलिस ने अब भंडारी को नोटिस जारी किया है।

वकीलों से बातचीत के बाद फैसला लेंगे
भंडारी हरियाणा बीजेपी में आने से पहले प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी में आने के बाद करीब दो दर्जन नामी नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने में भंडारी की भूमिका अहम रही है। भंडारी जांच में शामिल होंगे या नहीं इसके बारे में उन्होंने अभी तक साफ नहीं किया है। वह इस बारे में अपने वकीलों से बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेंगे।

इन विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में किया था वोटहिमाचल की एकमात्र राज्यसभा सीट के चुनाव में उस समय कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टों ने बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था। इसी प्रकार से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, होशियार शिंह और केएल ठाकुर ने भी बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस पार्टी के विधायकों को पार्टी लाइन और व्हीप से अलग होकर चलने के आरोप में अयोग्य ठहरा दिया था। इसके बाद इन सभी विधायकों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this