16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमाया ने बीच चुनाव आकाश आनंद को मोर्चे से हटाकर उनका फायदा...

माया ने बीच चुनाव आकाश आनंद को मोर्चे से हटाकर उनका फायदा ही कर दिया, जानिए कैसे बुआ बनी भतीजे

Published on

लखनऊ:

10 साल बाद एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी को उत्‍तर प्रदेश में एक भी लोकसभा सीट पर सफलता नहीं हासिल हो पाई है। 80 की 80 सीटों पर बसपा की बुरी हार हुई है। चुनाव नतीजे आने के बाद बसपा की हार के कई कारण गिनाए जा रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक बार फिर मायावती के भतीजे आकाश आनंद की चर्चा शुरू हो गई है। आकाश आनंद को लोकसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपना उत्‍तराधिकारी घोषित किया था। बसपा की रैलियों में आकाश आनंद ने अपना राजनीतिक कौशल दिखाना भी शुरू कर दिया था। वह अपने भाषणों में खासकर बीजेपी पर तगड़ा वार कर रहे थे। उन्‍होंने बीजेपी को आतंकवादियों की पार्टी तक करार दे दिया था। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। इस बीच, मायावती ने आकाश आनंद को बसपा के नैशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाकर सबको चकित कर दिया। माया ने भतीजे को पूर्ण परिपक्‍वता हासिल करने तक अपने उत्‍तराधिकारी की जिम्‍मेदारियों से भी मुक्‍त कर दिया।

यूपी के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है कि शायद मायावती ने चुनाव परिणामों को पहले ही भांप लिया था। उनको पता था कि बसपा के खराब प्रदर्शन का ठीकरा आकाश आनंद के सिर पर ही लोग फोड़ेंगे। इसलिए उन्‍होंने पहले ही भतीजे को मेन मोर्चे से हटाकर सुरक्षित कर दिया था। मायावती का उत्‍तराधिकारी बनने के बाद आकाश आनंद को लोकसभा चुनाव के रूप में बड़ी जिम्‍मेदारी मिली थी। बसपा की हार के बाद आकाश आनंद को लेकर लोग यही चर्चा करते कि सिर मुंडाते ही ओले पड़ गए। विपक्षी आकाश आनंद को इस बात को लेकर ट्रोल करते कि अपने पहले ही चुनाव में उन्‍होंने बसपा को रसातल में पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि बुआ मायावती कुछ इस तरह अपने भतीजे की रक्षक बन गईं।

मुस्लिमों से माया ने जताई नाराजगी
आपको बता दें कि बसपा ने यूपी में सबसे ज्‍यादा 35 मुस्लिम प्रत्‍याशियों को टिकट दिया था, पर उसका यह प्रयोग सफल नहीं साबित रहा। रिजल्‍ट आने के बाद मायावती ने मुस्लिम समाज से अपनी नाराजगी भी जताई। उन्‍होंने कहा कि इतना सब कुछ करने के बाद भी मुस्लिम समाज बसपा को समझ नहीं पा रहा है। आने वाले चुनावों में मुसलमान प्रत्‍याशियों को बहुत सोच समझकर बसपा टिकट देगी।

बसपा पर लगा है बीजेपी की बी टीम होने का ठप्‍पा
बसपा के कुछ नेताओं का कहना है कि आम जनता में यह संदेश चला गया है कि बसपा बीजेपी की बी टीम है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के पीछे एक वजह यह भी रही। अपनी जनसभाओं में मायावती बीजेपी की जगह सपा और कांग्रेस के खिलाफ ही ज्‍यादा मुखर रहीं। वहीं, आकाश आनंद को अचानक से पद से हटाने का भी जनता के बीच शायद गलत संदेश गया। आकाश आनंद मुख्‍य रूप से बीजेपी को ही टॉरगेट कर रहे थे। उनको पद से हटाने की वजह से लोगों में यह संदेश भी गया कि मायावती ने बीजेपी का काम आसान कर दिया है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...