19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यगुजरात के तटीय क्षेत्र में चढ़ेगा पारा, IMD ने सतर्क रहने का...

गुजरात के तटीय क्षेत्र में चढ़ेगा पारा, IMD ने सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया, जानें

Published on

अहमदाबाद

मौसम विभाग ने राज्य में गर्मी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र-कच्छ-दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। राजकोट में सबसे ज्यादा तापमान 36.7, सूरत में 36.4, जबकि अहमदाबाद में 35 डिग्री दर्ज किया गया। डीसा में तापमान 35.65 डिग्री, भुज में 35.5 डिग्री, अमरेली में 34.6 डिग्री, तथा वडोदरा-भावनगर और गांधीनगर में 34.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मार्च में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत में मौसम फिर बदल जाएगा। उत्तर और मध्य गुजरात के शहरों में बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। जिसके चलते देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होगी। इसके कारण मौसम में कुछ बदलाव आएगा। फरवरी माह में बारिश की कमी रही है। अहमदाबाद में 26 फरवरी यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 27 फरवरी को पारा 36 रहेगा। न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट रहेगी। अगले कुछ दिन भी पारा 36 डिग्री रहेगा। इस अवधि में आसमान साफ रहेगा।

शिवरात्रि से शुरू होती है गर्मी
गुजरात में आमतौर पर महाशिवरात्रि के पर्व के साथ गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। मौसम विभाग ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग ने गुजरात की समुद्री सीमा के येलो अलर्ट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के पूरे समुद्र तटीय क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को सतर्क रहने को कहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन दिनों यानी 27 फरवरी तक गुजरात के तटीय क्षेत्र में गर्म और आर्द्र स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की। गुजरात में आमतौर पर उत्तरायण से सूर्य की दिशा बदलने से मौसम बदलने लगता है।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...