10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यमदद के बहाने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, प्राइवेट वीडियो लीक करने...

मदद के बहाने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी, पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Published on

बेंगलुरु,

बेंगलुरु में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि बोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात अरुण थोनेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, मामला 13 फरवरी को सामने आया जब 17 वर्षीय लड़की का पिछले महीने उसके पड़ोसी ने “यौन उत्पीड़न” किया था. लड़की ने दावा किया कि कांस्टेबल ने न्याय दिलाने में मदद करने के बहाने उसके परिवार से संपर्क किया. लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कांस्टेबल उसे एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे शराब पिलाई और उसका यौन उत्पीड़न किया.

निजी वीडियो लीक करने की धमकी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने लड़की को धमकी भी दी कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए, नहीं तो वह उसका निजी वीडियो लीक कर देगा. जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया, हमने उसके पड़ोसी और उस कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को सेवा से निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...