16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यUP : बांदा में दलित नाबालिग से दुष्कर्म और फिर कराया गर्भपात,...

UP : बांदा में दलित नाबालिग से दुष्कर्म और फिर कराया गर्भपात, प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published on

बांदा:

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नाबालिग अनुसूचित जाति की लड़की के साथ बलात्कार और जबरन गर्भपात का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ गौशाला में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और गौशाला में ही उसे गर्भपात की दवा खिलाई गई।

यह घटना फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। 14 वर्षीय पीड़िता बघेलावारी गांव की गोशाला में काम करती थी। पीड़िता के अनुसार, गोशाला में काम करने वाले राजाराम के भाई राजाभइया ने उसके साथ तमंचा लगाकर बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो गांव के प्रधान बृजेश ने उसे धमकाते हुए जबरन गर्भपात की गोलियां खिला दीं। पीड़िता ने बताया कि प्रधान ने उसे किसी को कुछ भी बताने से मना किया था।

पुलिस जांच के बाद होगी कार्रवाई
गर्भवती हो जाने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने परिवार को बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजाभइया, प्रधान बृजेश और पचुवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घटना 4 महीने पुरानी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। साथ ही उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this