रायपुर।
बीजेपी सरकार द्वारा शुरू की गई सम्मान निधि योजना को कांग्रेस शासन काल में बंद कर दिया गया था जिसे अब एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। अब मीसाबंदियों को सम्मान निधि मिलेगी। इस मामले में मंत्री रामविचार नेताम का बयान समाने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा ने सम्मान निधि की शुरुआत की थी, दुर्भावनावश कांग्रेस ने निधि पर रोक लगा दी थी, अब पूरे सम्मान के साथ यह निधि उन्हें दी जाएगी।
खाद बीज संकट पर बोले नेताम:
मानसून के समय खाद बीज संकट पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि समय-समय पर इस विषय को उठाया गया है। विभिन्न जिलों और संभागों में अधिकारियों को भेजा गया है। सभी को जिले और संभाग में बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। सेक्रेटरी लेवल के सभी अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली से लौटकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
आरक्षण समिति अध्यक्ष बनाये जाने पर बोले नेताम:
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि राज्य शासन को पहले ही समिति बनाना चाहिए था। जो समय—समय पर काम होने थे वह नहीं किए गए। BJP सरकार आने के बाद त्वरित निर्णय किया गया है। इसमें अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं। दिल्ली से लौटने के बाद समीक्षा बैठक की जाएगी। जब बैठक होगी उसमें जीएडी के अधिकारियों के साथ चर्चा होगी।
