9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यमोदी 3.0 सरकार का 'थ्री वन' फॉर्मूला फाइनल, मंत्रिमंडल विस्तार में मिल...

मोदी 3.0 सरकार का ‘थ्री वन’ फॉर्मूला फाइनल, मंत्रिमंडल विस्तार में मिल रही हिस्सेदारी से नीतीश, चिराग और मांझी खुश

Published on

पटना

तो अंततः तय हो गया बिहार से बनने वाले मंत्रियों का फॉर्मूला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3:3:1:1 के फॉर्मूला पर फिलहाल सहमति बन गई। भाजपा और जदयू से तीन-तीन और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और एलजेपीआर से एक-एक। इन 8 मंत्रियों की सूची में हर संभव सामाजिक समीकरण को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। यानी जब कल नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे तो बिहार से उनके साथ 8 मंत्रियों को भी शपथ दिलाया जायेगा। इनमे भाजपा से दो कैबिनेट, एक राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। जदयू से भी दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। एलजेपीआर से चिराग पासवान को कैबिनेट और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी को स्वतंत्र प्रभार के साथ मंत्री बनाया जा सकता है।

जदयू से तीन मंत्री शपथ लेंगे
मिली जानकारी के अनुसार जदयू से एक सवर्ण, दो पिछड़ा को मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है। सवर्ण में इस बार भूमिहार जाति से आने वाले राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह सिंह बनाया जायेगा। पिछड़ी जाति से स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया जायेगा। तीसरे मंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के वोट बैंक यानी लव कुश समीकरण को संतुष्ट करने की कवायद शुरू है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि नालंदा से जीत का चौका लगाने वाले कौशलेंद्र कुमार या फिर वाल्मीकि नगर से दूसरी बार सांसद बने सुनील कुशवाहा में से कोई एक मंत्री बनेंगे। ध्यान रहे कि पिछले कैबिनेट में दो मंत्री पद को ले कर जदयू काफी दिनों तक मंत्रिपरिषद से बाहर रहा। तब राज्य के सीएम नीतीश कुमार चाहते थे राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और आरसीपी सिंह मंत्री बने। पर ऐसा हो नहीं रहा था। बाद में नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सदस्य आरसीपी हुए।

भाजपा से भी तीन मंत्री लेंगे शपथ
भाजपा और जदयू में इस बार बराबर बराबर मंत्री बनेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार राजपूत जाति से राजीव प्रताप रूडी की चर्चा है। ब्राह्मण से बनाया गया तो गोपाल जी ठाकुर मंत्री बन सकतें है। पिछड़ी जाति में वैश्य से डॉ. संजय जायसवाल या फिर यादव जाति से नित्यानंद राय की चर्चा है। बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के 100 फीसदी स्ट्राइक रेट देने वाली एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

हम से भी एक मंत्री
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से भी एक मंत्री बनाए जाएंगे। वैसे भी नमो कैबिनेट का एक फार्मूला रहता है कि गठबंधन दल का प्रतिनिधित्व कम से कम एक जरूर हो। इस फार्मूले के तहत हम से जीतन राम मांझी को भी नमो कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। संभव है अनुभव के आधार पर कैबिनेट या फिर स्वतंत्र प्रभार वाला मंत्रालय दिया जा सकता है। जीतन राम मांझी हाल में ऐलान कर चुके हैं कि वे लोग मोदी सरकार के साथ पूरी एकता के साथ खड़े हैं। हमेशा जीतन राम मांझी मोदी को सपोर्ट करते रहे हैं। इस बार उन्होंने गया से चुनाव जीता है। जीतन राम मांझी को शुरू में कम वोटिंग होने के बाद एक डर बना हुआ था। लेकिन जनता ने उनका खुलकर समर्थन किया। जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...