16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यमां करती है प्राइवेट जॉब और पिता की हो चुकी मौत; बेटी...

मां करती है प्राइवेट जॉब और पिता की हो चुकी मौत; बेटी की रेप के बाद हत्या

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर-4 में 12 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला गया. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को रेल पटरी पर फेंक इस घटना को कत्ल की शक्ल देने की कोशिश भी की. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात 9 बजे लड़की अपने घर के नजदीक किसी काम से गई हुई थी. काफी देर तक वापस नहीं आयी तो घरवालों ने तलाश शुरू की. इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उस लड़की का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है. मौके पर जाकर देखा गया तो बच्ची के कई अंगों से खून बह रहा था और कपड़े भी अस्त व्यस्त थे.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजवा दिया. वहीं, मृतका के पोस्ट्मॉर्टम के बाद विसरा रिपोर्ट जांच के लिए रोहतक भेज दी है. इस मामले में हत्या रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है. बच्ची के पिता की हाल ही में तीन महीने पहले मौत हो गई थी. पीड़िता के घर उसकी मां चलती है, जो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है. बताया गया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन मृतका की मां अपने भाई को रखी बांधने दिल्ली गई हुई थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this