9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य4 करोड़ की चल संपत्ति... 59 किलो चांदी, जानिए कितनी अमीर हैं...

4 करोड़ की चल संपत्ति… 59 किलो चांदी, जानिए कितनी अमीर हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

Published on

नई दिल्‍ली ,

केरल के वायनाड सीट फिर से चर्चा में आ चुका है, क्‍योंकि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में अपने इनकम का खुलासा किया है.

वित्त वर्ष 2023-24 के इनकम टैक्‍स रिटर्न में दिखाए गए इनकम के मुताबिक, प्रियंका गांधी के पास 46.39 लाख रुपये की संपत्ति है. जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है. वहीं चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रियंका गांधी के पास 4,24,78,689 रुपये की चल संपत्ति है और 138,992,515 रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है. प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है, जबकि राबर्ट वाड्रा पर देनदारी 10,03,30,374 रुपये की है.

म्‍यूचुअल फंड और PPF में निवेश
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने म्‍यूचुअल फंड में भी निवेश किया है. उन्‍होंने Mutual Fund में कुल 2 करोड़ 24 लाख और 93 हजार रुपये का निवेश किया है. इनके पास 3 बैंक अकाउंट है, जिसमें 3 लाख 61 हजार रुपये से ज्‍यादा डिपॉजिट है. वहीं 30 सितंबर तक इनके पास कैश इन हैंड 52 हजार रुपये थे. प्रियंका गांधी वाड्रा के PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये थे.

प्रियंका गांधी के पास 59 किलो चांदी
प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्‍यू 29,55,581 रुपये है. वहीं उनके पास 4.41 किलो की ज्‍वैलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने है और इसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है. प्रियंका गांधी के पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार है. कांग्रेस नेता के पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्‍यादा कीमत की एग्रीकल्‍चर जमीन भी है.

1 करोड़ रुपये का घर
प्रियंका गांधी के पास 48,997 स्‍क्वायर फीट एरिया का घर है, जो शिमला में स्थित है. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 09 लाख रुपये के करीब है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रियंका गांधी के पास कुल 7.74 करोड़ रुपये का रेजिडेंस एरिया है. वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्‍स हैं.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...