7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमुंबई: प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिलाई शराब, फिर चाकू से...

मुंबई: प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिलाई शराब, फिर चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Published on

मुंबई ,

मुंबई के मलाड से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले पति को शराब पिलाई, फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद शव को बाइक पर ले जाकर सुनसान जगह फेंक दिया और पुलिस स्टेशन जाकर झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

यह घटना मलाड पश्चिम मालवणी में हुई. शनिवार देर रात मृतक राजेश चौहान की पत्नी पूजा और उसका दोस्त इमरान मंसूरी मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने ड्यूटी ऑफिसर को बताया कि राजेश लापता हो गया है और उसकी फोटो पुलिस को दी. पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. एक सीसीटीवी फुटेज में राजेश अपनी पत्नी और इमरान के साथ बाइक पर जाते हुए दिखा. इसी से पुलिस को शक हुआ.

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या घर में ही की गई थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए सुनसान जगह छोड़ा गया था. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और घर से खून से सना चाकू और कपड़े भी मिले हैं.

मृतक राजेश मलाड पश्चिम मालवणी के राठौड़ी में पत्नी पूजा, 10 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ किराए पर रहता था. तीन महीने पहले उसका दोस्त इमरान मंसूरी मुंबई आया और उनके साथ रहने लगा। इसी दौरान पूजा और इमरान के बीच संबंध बन गए और दोनों ने राजेश की हत्या की साजिश रच ली. अब दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this