15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'इतना कैश तो मेरी बहू ऐसे ही गिन लेगी', भूपेश बघेल के...

‘इतना कैश तो मेरी बहू ऐसे ही गिन लेगी’, भूपेश बघेल के घर मिले 33 लाख में पूर्व सीएम का रिएक्शन, बुलाई थी नोट गिनने की मशीन

Published on

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर सोमवार को ईडी की रेड पड़ी। ईडी की रेड के बाद भूपेश बघेल जब बाहर आए तो उन्होंने कहा कि टीम को मेरे घर से 33 लाख रुपये कैश मिले हैं। जिसका हम हिसाब दे देंगे। ईडी की टीम ने पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई थी। पैसे गिनने की मशीन मंगवाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की अधिकारियों से कहा था इतने पैसे तो मेरी बहू ऐसे ही गिन देगी।

भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने टीवी में देखा कि पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। जिसके बाद मैंने ईडी के अधिकारियों से कहा कि शादी से पहले मेरी बहू बैंक में थी। इतने पैसे वह ऐसे ही गिन देगी। बता दें कि ईडी की टीम को भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेव के आवास से कई अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। ईडी की टीम ने इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।

कौन हैं भूपेश बघेल की बहू
भूपेश बघेल के बेटे की शादी भाटापारा के रहने वाली ख्याति वर्मा से हुई है। ख्याति वर्मा ने बीआईटी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। शादी के बाद वह एक बैंक में काम करती थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। ख्याति वर्मा अब हाउस मेकर हैं। ख्याति वर्मा की पढ़ाई लिखाई दुर्ग जिले के भिलाई में हुई है। ख्याति का परिवार खेती किसानी करता है। उनके परिवार का कोई राजनीति बैकग्राउंड नहीं है।

ईडी रेड के बाद क्या बोले भूपेश बघेल
ईडी रेड के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था। “ईडी घर से चली गई है। मेरे घर में तीन मुख्य चीजें मिली हैं। मंतूराम और डॉ. पुनीत गुप्ता (डॉ. रमन सिंह के दामाद) के बीच करोड़ों के लेन-देन की बातचीत की पेन ड्राइव। डॉ. रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की सेल कंपनी के कागजात। हमारे संयुक्त परिवार में खेती, डेयरी, स्त्री धन और ‘कैश इन हैंड’ मिलाकर लगभग 33 लाख रुपये। इन सभी का हिसाब हम ईडी को दे देंगे। मुख्य बात यह है कि ईडी के अधिकारी कोई ईसीआईआर नंबर नहीं दे पाए हैं।”

किस मामले में हुई थी कार्रवाई
भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ईडी ने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई की थी। शराब घोटाले में ईडी की टीम पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा कई सीनियर नेता भी इस मामले में जेल में हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...